पुलिस भर्ती 2021 – पहली बार होगी ट्रांसजेंडर भर्ती; 700+ सब इंस्पेक्टर पदों के लिए अधिसूचना जारी

Odisha Police Recruitment 2021 PDF – Good News For transgenders Candidates !! Odisha Police Recruitment Board has announced to recruit transgenders for SI & Constable posts. 721 vacancies for the post of Sub-inspector & constable posts on its official website @odishapolice.gov.in. Check below Information on Odisha Police Recruitment 2021 PDF

ओडिशा पुलिस विभाग द्वारा ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। दरअसल विभाग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कॉन्स्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। लेकिन इस भर्ती में खास बात यह है कि पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर के 477 और कांस्टेबल (संचार) के 244 पदों पर पुरुषों, महिलाओं और ट्रांसजेंडर की भर्ती की जाएगी।

Odisha Police Recruitment 2021 PDF

इस तारीख से कर सकते हैं आवेदन

>>आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि – 22 जून, 2021
>>आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि – 15 जुलाई, 2021

आयु सीमा – 

>>1 जनवरी 2021 को अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से अधिक और 25 वर्ष से कम उम्र वाले अभ्यर्थी सब-इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन कर सकते हैं।

>>वहीं कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।

यह है निर्धारित योग्यता

>>शैक्षणिक योग्यता – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

>>कॉन्स्टेबल के पदों आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से +2 पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कम्प्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया –

>>आवेदकों का चयन कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Odisha Police Recruitment 2021  

Organization NameOdisha Police Recruitment Board
Post NameSub-Inspector & Constable (Communication
Vacancies721
Starting Date of Online Application22nd June 2021
Closing Date of Online Application15th July 2021
Selection ProcessWritten Test followed by PET
Job LocationOdisha
Online Application LinkLink to Apply Online For Odisha SI & Constable will be active on 22nd June

2 thoughts on “पुलिस भर्ती 2021 – पहली बार होगी ट्रांसजेंडर भर्ती; 700+ सब इंस्पेक्टर पदों के लिए अधिसूचना जारी”

Comments are closed.