मेडिकल कॉलेज में टीचिंग व नॉन टीचिंग के 896 पदों पर होगी भर्ती

Medical College Raipur Bharti 2021 –Health Minister Singhdeo reviewed in detail the recruitment of 280 posts of teaching and 616 posts of non-teaching staff as well as payment of salaries to teachers from the autonomous committee and allotment of necessary land for the college. So we can expect very soon Recruitment process will be carried out in Medical College Raipur Bharti 2021

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सोमवार को अपने निवास कार्यालय में मेडिकल काॅलेज रायपुर के संचालक मंडल की बैठक में शामिल हुए। रायपुर मेडिकल काॅलेज के अलावा महासमुंद और कोरबा मेडिकल काॅलेज के अफसर भी स्वशासी समिति की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने टीचिंग के 280 और नॉन टीचिंग स्टॉफ के 616 पद पर भर्ती के साथ ही स्वशासी समिति से शिक्षकों को वेतन भुगतान और काॅलेज के लिए आवश्यक भूमि आवंटित करने की विस्तार से समीक्षा की।

इसके अलावा सिंहदेव ने नेशनल मेडिकल कमिशन शुल्क, महाविद्यालय एवं अस्पताल में विभिन्न सेवाओं (कैंटीन, किताब/ स्टेशनरी, फोटोकॉपी दुकान इत्यादि), आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई-सुरक्षाकर्मी रखने, छात्र-छात्राओं के छात्रावास में मेस संचालन और वाहन क्रय करने के संबंध में भी अफसरों के साथ चर्चा की। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने क्षय रोग और कोरोना संक्रमण की स्थिति की भी समीक्षा की

1 thought on “मेडिकल कॉलेज में टीचिंग व नॉन टीचिंग के 896 पदों पर होगी भर्ती”

Comments are closed.