रेल्वे में कई पदों के लिए निकली भर्तियां, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन – konkanrailway.com

konkan railway recruitment 2021-22

 

Indian-Railway-konkanrailway.com – konkan railway recruitment 2021-22 रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है. कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL konkanrailway.com) ने जम्मू और कश्मीर में संचालित USBRL परियोजना के लिए कांट्रैक्‍ट आधार पर टेक्निकल असिस्‍टेंट की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित डेट पर वॉक-इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं. आवेदन, चयन और भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां देखने के लिए उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.konkanrailway.com पर विजिट करें.

Konkan Railway Corporation Limited (KRCL) is a Public Sector Undertaking under the Ministry of Railways is having its Corporate Office at CBD Belapur, Navi Mumbai and Project Head
Office at Satyam Complex, Marble Market, Extension, Trikuta Nagar, Jammu, Jammu & Kashmir (UT). KRCL invites applications for the following fixed term contract posts on fixed remuneration basis for USBRL Project to be operated in the Jammu and Kashmir (UT)

उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्‍यू के माध्यम से कांन्‍ट्रैक्‍ट आधार पर भर्ती किया जाएगा और कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 7 और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 7 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है. चयनित उम्मीदवारों को 35,000 रुपये और 30,000 रुपये के मासिक वेतन पर काम पर रखा जाएगा. साथ ही पहले साल के बाद सैलरी में भी 10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी.

Konkan Railway Recruitment 2021-22 Details 

सीनियर टेक्निकल असिस्‍टेंट के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्‍यू 20 सितंबर से 22 सितंबर तक, जबकि जूनियर टेक्निकल अस‍िस्‍टेंट पदों के लिए इंटरव्‍यू 23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा. उम्‍मीदवारों को नीचे दिए गए पते पर इंटरव्‍यू के लिए उपस्थित होना होगा.

Download PDF File

पता: USBRL प्रोजेक्ट हेड ऑफिस, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सत्यम कॉम्प्लेक्स, मार्बल मार्केट, एक्सटेंशन-त्रिकुटा नगर, जम्मू, जम्मू और कश्मीर (UT) पिन 180011.

1 thought on “रेल्वे में कई पदों के लिए निकली भर्तियां, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन – konkanrailway.com”

Comments are closed.