सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी

NTA AISSEE Admit Card 2022

NTA AISSEE Admit Card 2022 : National Testing Agency has released the admit card for the entrance exam for class 6 and 9 on January 6, 2022. Sainik School Entrance Exam is scheduled to be held on January 9, 2022. All the registered students can download Sainik School Admit Card 2022. The admit card is available on the official website aissee.nta.nic.in. They need to enter their application number and date of birth to download the AISSEE admit card 2022 for class 6 and class 9. In Sainik School Hall Ticket 2022, important details related to the exam like exam date, time, exam center, all the information will be mentioned on the admit card.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल एडमिशन एग्जाम (AISSEE) 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन किया था, वे अब एआईएसएसईई एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट (AISSEE Hall Ticket) डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2022) एनटीए द्वारा 9 जनवरी, 2022 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा पूरे भारत के 176 शहरों में पेपर पेन मोड में आयोजित की जाएगी। शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 6 के छात्रों के लिए AISSEE दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक और कक्षा 9 के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। एंट्रेंस एग्जाम NTA OMR answer sheets के माध्यम से आयोजित किया जाएगा, जिसमें मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होंगे। एआईएसएसईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

How to Download AISSEE Admit Card 2022: देखें तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, ‘Download admit card – AISSEE 2022’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
स्टेप 5: इसमें डिटेल्स चेक करें, डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें।

 

NTA AISSEE Admit Card 2022 डाउनलोड लिंक


Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी जॉब्स
नौकरी न्यूज
व्हाट्सअँप ग्रुप
अँप डाउनलोड