MP / राज्य सेवा परीक्षा के फिर बढ़ाए पद, अब 533 पदों पर होगी भर्ती

एमपीपीएसपी द्वारा अब तक राज्य सेवा परीक्षा-2019 के लिए दो बार पदों को बढ़ाया जा चुका है। पहले जारी विज्ञापन में कुल 330 पद थे। इसके बाद वाणिज्यिक कर विभाग, श्रम विभाग और सहकारिता विभाग के 59 पदों को जोड़ा गया। इससे पदों की संख्या 389 हो गई थी। दूसरी बार में अब 145 पद और जोड़े गए हैं। अब पदों की संख्या 533 हो गए है। इधर श्रम पदाधिकारी (मुख्य निरीक्षक मोटर परिवहन कर्मकार अधिनियम) श्रम विभाग की पद संख्या 5 के स्थान पर 4 कर दी गई है।

सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्योग में सबसे ज्यादा 53 पद-

1. वणिज्यिक कर विभाग

जिला आबकारी अधिकारी2 पद
आबकारी उप निरीक्षक19 पद
उप पंजीयक6 पद
जिला पंजीयक1 पद

 

नगरीय विकास एवं पर्यावरण विभाग-

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रेणी ख10 पद
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रेणी ग19 पद
सहायक संचालक3 पद

 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग-

विकास खंड अधिकारी7 पद

 

आदिम जाति, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग

जिला संयोजक/सहायक परियोजना प्रशासक/सहायक संचालन (प्रशासन)6 पद
क्षेत्र संयोजक/विकास खंड अधिकारी19 पद

 

सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्योग विभाग-

सहायक संचालक उद्योग/प्रबंधन53 पद