8वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

KAMCO Recruitment 2021 – Kerala Agro Machinery Corporation Ltd issued an employment notification for Work Assistant Posts. The number of opening in KAMCO Recruitment 2021 is 83. Those who wants to become a part of KAMCO India can apply Online through given Link. Apply Before 18th August 2021 for KAMCO vacancy 2021. Know More details at below

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. केरल एग्रो मशीनरी कॉर्पोरेशन (KAMCO) लिमिटेड ने वर्क असिस्टेंट के 83 पद पर भर्ती कर रहा है. खास बात है कि इसके लिए सिर्फ 8वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, उनकी फिजिक अच्छी होनी चाहिए. ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार केरल एग्रो मशीनरी कॉर्पोरेशन की ऑफिशियल वेबसाइट kamcoindia.com पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू है, जो 18 अगस्त तक चलेगी.

KAMCO Recruitment 2021 for Work Assistant:

Job RoleWork Assistant
Job CategoryGovt Job
Qualification7th
Total Vacancies83
SalaryRs.8100-12130/-
ExperienceFreshers
Job LocationKerala
Last Date18 August 2021

कौन कर सकता है आवेदन – KAMCO Vacancy 2021

वर्क असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार कम से कम किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 8वीं पास होने चाहिए. ध्यान देने वाली बात है कि ग्रेजुएट और दिव्यांग उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं. आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की फिजिक भी अच्छी होनी चाहिए. वहीं, अगर आयु सीमा की बात करें, तो 18 से 36 साल के बीच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन – How To Apply for KAMCO India Jobs 2021

आवदेन की प्रक्रिया दो चरणों की है. सबसे पहले उम्मीदवारों को केरल लोक सेवा आयोग की वेबसाइट keralapsc.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन होगा. इसके  केरल एग्रो मशीनरी कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट kamcoindia.com पर लॉग इन करना होगा. यहां आवेदन के लिए लिंक मिलेगा, जहां मांगी गई जानकारी भरके सबमिट करना होगा.

कैसे होगा चयन –  KAMCO Selection Process

यह एक सीधी भर्ती है. यानी बिना किसी परीक्षा के चयन किया जाएगा. हालांकि, चयनित उम्मीदवार को शुरुआत के दो साल बतौर ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया जाएगा. इसमें भी एक साल प्रोबेशन पीरियड होगा.

Download KAMCO Recruitment 2021 Notification PDF

Online Application Link For KAMCO Recruitment 2021