GOA 12th Result 2021: रिजल्ट घोषित, जानें- कैसे देखें 12वीं के मार्क्स

GOA 12th Result 2021 – गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने आज कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं. गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं एचएसएससी के परिणामों तक पहुंचने के लिए छात्रों को अपनी सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स और नामों का उपयोग करना होगा. कोविड संकट के बीच गोवा एचएसएससी 12 वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी, इसलिए ऑल्टरनेटिव असेसमेंट क्राइटेरिया के आधार पर कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए गए हैं.
रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड के अध्यक्ष भगीरथ शेट्टी ने कहा कि बोर्ड औपचारिक रूप से सोमवार, 19 जुलाई को शाम 5 बजे एचएसएससी परिणाम घोषित करेगा. हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा 12) 24 अप्रैल से 18 मई, 2021 तक होनी थी.

Goa Board HSSC Result 2021: कैसे करना है चेक

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in. पर जाएं.

स्टेप 2-“Goa Board HSSC Result 2021” लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3-मांगी गई जानकारी भरें.

स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा.

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें.