10वीं-12वीं उम्मीदवारोंको सरकारी नौकरी का मौका

Defence Services Staff College Recruitment For SSC HSC – डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज (Defence Services Staff College) ने कई पदों पर सरकारी भर्ती का विग्यापन निकाला है. इसके लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत विविध पद जैसे की स्टेनोग्राफर, LDC, सिविल मोटर ड्राईवर, सुखानी, कारपेंटर और MTS के पदों पर ग्रुप सी में भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती के नीचे दी गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है.

Defence Services Staff College (DSSC) Recruitment 2021: पदों का विवरण

  • स्टेनोग्राफर- 4 पद
  • लोअर डिवीजन क्लर्क- 10 पद
  • सिविलियन मोटर ड्राइवर- 7 पद
  • सुखानी- 1 पद
  • बढ़ई- 1 पद
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ- 60 पद

वेतनमान (Salary Details)

  • स्टेनोग्राफर (Stenographer)- 25500 रुपये प्रति माह से – 81100 रुपये प्रति माह तक
  • लोअर डिवीजन क्लर्क (Lower Division Clerk)- 19900 रुपये प्रति माह से – 63200 रुपये प्रति माह तक
  • सिविलियन मोटर ड्राइवर (साधारण ग्रेड) (Civilian Motor Driver)- 19900 रुपये प्रति माह से – 63200 रुपये प्रति माह तक
  • सुखानी (Sukhani)- 19900 रुपये प्रति माह से – 63200 रुपये प्रति माह तक
  • बढ़ई (Carpenter)- 19900 रुपये प्रति माह से – 63200 रुपये प्रति माह तक
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (Multi Tasking Staff)- 18000 रुपये प्रति माह से – 56900 रुपये प्रति माह तक

आयु सीमा (Age Limit)

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड II- 18 से 27 वर्ष
  • लोअर डिवीजन क्लर्क- 18 से 27 वर्ष
  • सिविलियन मोटर ड्राइवर- 18 से 27 वर्ष
  • सुखानी- 18 से 25 वर्ष
  • बढ़ई- 18 से 25 वर्ष
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ- 18 से 25 वर्ष

चयन (Selection Process)
DSSC ग्रुप सी के तहत निकाली गई इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल/फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा. इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है.

21 thoughts on “10वीं-12वीं उम्मीदवारोंको सरकारी नौकरी का मौका”

  1. महोदय, मैं आवेदन करना चाहता हूं, लेकिन तीन महीने के बाद मैं पूरी तरह से 18 साल का हो जाऊंगा

Comments are closed.