CG Police Bharti 2022, CG Vyapam Bharti 2022 -छत्तीसगढ़ पुलिस में एसआई, प्लाटून कमांडर समेत इन पदों पर भर्ती – छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, रायपुर ने आवेदन मंगाए हैं. पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर आयोजित की जा रही है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 16 अक्टूबर तक उम्मीदवार पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
वहीं पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से होगा. जोकि 6 नवंबर को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 28 अक्टूबर से उपलब्ध करा दिए जाएंगे.
: : सरकारी नौकरी क़े अन्य अवसर देखें : :
✅MP राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित; 273 पदों की भर्ती
✅जिला गृह रक्षक वाहिनी कोडरमा में 391 होमगार्ड पदों कि भर्ती |
✅सीमा सुरक्षा बल (BSF) में निकली 127 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन!
✅इंडियन ऑयल (IOCL) में विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती; अभी अप्लाई करें @iocl.com
✅मध्य प्रदेश विद्युत उत्पादन कंपनी में 453 पदों की बम्पर भर्ती - ऐसे करे आवेदन
वैकेंसी डिटेल
भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, सब इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर (स्पेशल ब्रांच), सब इंस्पेक्टर (प्रश्नाधीन दस्तावेज), सब इंस्पेक्टर (रेडियो), सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) एवं सब इंस्पेक्टर (अंगुल चिन्ह) के पद भरे जाएंगे.

शैक्षिक योग्यता
सूबेदार, सब इंस्पेक्टर विशेष शाखा एवं प्लाटून कमांडर पदों के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं सब इंस्पेक्टर रेडियो के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, सब इंस्पेक्टर अंगुल चिन्ह के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथ में ग्रेजुएशन और सब इंस्पेक्टर पदों के लिए बीएससी इन कंप्यूटर डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं. वही पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 26 सितंबर 2022
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 16 अक्टूबर 2022
- परीक्षा तिथि (टेंटेटिव) – 6 नवंबर 2022
- परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि – 28 अक्टूबर 2022
परीक्षा पैटर्न
पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा पेन एंड पेपर मोड में आयोजित की जाएगी. जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे. परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. परीक्षा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर एवं रायपुर जिले में आयोजित की जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवार भर्ती संबंधी कोई भी अन्य जानकारी चेक करना चाहते हैं अथवा ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लिंक https://vyapam.cgstate.gov.in/node/679 पर जाएं.
