सीए फाउंडेशन जून परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन – CA Foundation June Exam 2021 Registration @ icaiexam.icai.org

CA Foundation June Exam 2021 Registration – icaiexam.icai.org  – इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ इंडिया (Institute of Chartered Accountants, ICAI) ने सीए फाउंडेशन जून एग्जाम 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से यानी कि 20 अप्रैल से शुरू कर दी है। ऐसे में जो अभ्यर्थी फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ICAI की आधिकारिक साइट icaiexam.itai.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 मई 2021 तक है।

Start Date20-04-2021 (10:00 Hrs IST)
Last Date for Online Submission of form without late fee04-05-2021
Last Date for Online Submission of form with late fee07-05-2021

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ इंडिया की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सीए फाउंडेशन परीक्षा के लिए लेट फीस के साथ ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 7 मई, 2021 है। वहीं सीए फाउंडेशन 1 की परीक्षाएं 24 जून, 2021 को शुरू होगी। और 30 जून, 2021 को समाप्त होगी। वहीं पेपर 1 की परीक्षाएं दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा पेपर 3 और 4 की परीक्षाएं दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक होंगे।