सरकारी नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका है. सेना चयन केंद्र, पूर्वी इलाहाबाद ने ग्रुप सी कैटेगरी में स्टेनोग्राफर ग्रेड – II, रूम ऑर्डरली, मैस वेटर, मैसेंजर, चौकीदार, गार्डनर और हाउसकीपर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. कक्षा 10वीं व 12वीं पास अभ्यर्थी इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों (7 मई 2022) के भीतर इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
वैकेंसी डिटेल
: : सरकारी नौकरी क़े अन्य अवसर देखें : :
✅MP राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित; 273 पदों की भर्ती
✅जिला गृह रक्षक वाहिनी कोडरमा में 391 होमगार्ड पदों कि भर्ती |
✅सीमा सुरक्षा बल (BSF) में निकली 127 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन!
✅इंडियन ऑयल (IOCL) में विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती; अभी अप्लाई करें @iocl.com
✅मध्य प्रदेश विद्युत उत्पादन कंपनी में 453 पदों की बम्पर भर्ती - ऐसे करे आवेदन
- 1. स्टेनोग्राफर (ग्रेड – II) – 4 पद
- 2. रूम ऑर्डरली – 5 पद
- 3. मैस वेटर – 1 पद
- 4. मैसेंजर – 1 पद
- 5. चौकीदार – 4 पद
- 6. गार्डनर – 1 पद
- 7. हाउसकीपर – 3 पद
आयु व चयन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
सैलरी
1. स्टेनोग्राफर (ग्रेड – II) के पद के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को लेवल – 4 के तहत 25,500 रुपए से लेकर 81,100 रुपए के बीच सैलरी दी जाएगी.
2. वहीं रूम ऑर्डरली, मैस वेटर, मैसेंजर, चौकीदार, गार्डनर और हाउसकीपर को लेवल -1 के तहत 18,000 रुपए से लेकर 56,900 रुपए के बीच सैलरी दी जाएगी.
अभ्यर्थी आवेदन की आखिरी तारीख 7 मई 2022 से पहले सेना चयन केंद्र, पूर्वी इलाहाबाद में जाकर ऑफलाइन आवेदन भी जमा कर सकते हैं. बता दें कि परीक्षा के दौरान दो से तीन दिन तक ठहरने की व्यवस्था अभ्यर्थियों को स्वयं ही करनी होगी.
