दोस्तों, आप जनतेहि होंगे, आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों के लिए चल रही भर्ती में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) पूरी हो गई है। अभी सभी अभ्यर्थियों को अपने परिणामोंकी प्रतीक्षा है. प्राप्त जानका नुसार, उप्र भर्ती बोर्ड सफल अभ्यर्थियों की सूची जल्द जारी करेगा। अगले माह भर्ती बोर्ड सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर देगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को आधारभूत प्रशिक्षण होगा (up police sipahi bharti ka result kab aaega? Result Date )। सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के बारे में शुक्रवार को विस्तृत जानकारी मुहैया कराएगा। बता दें कि दौड़ परीक्षा में करीब 1.50 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अब मार्च माह में परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित होगा। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने बताया कि पीएसी की सभी 12 वाहिनियों में शारीरिक दक्षता परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है। बोर्ड द्वारा बीती 10 फरवरी से इसका आयोजन किया जा रहा था। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद शारीरिक मानक परीक्षा एवं दस्तावेजों की जांच में भी सफल अभ्यर्थियों को दौड़ परीक्षा के लिए बुलाया गया था।

: : सरकारी नौकरी क़े अन्य अवसर देखें : :
✅MP राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित; 273 पदों की भर्ती
✅जिला गृह रक्षक वाहिनी कोडरमा में 391 होमगार्ड पदों कि भर्ती |
✅सीमा सुरक्षा बल (BSF) में निकली 127 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन!
✅इंडियन ऑयल (IOCL) में विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती; अभी अप्लाई करें @iocl.com
✅मध्य प्रदेश विद्युत उत्पादन कंपनी में 453 पदों की बम्पर भर्ती - ऐसे करे आवेदन
भर्ती बोर्ड ने अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) में सफल अभ्यर्थियों की दो चरणों में शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न करा ली है। दौड़ में सफल रहे अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जा रही है। भर्ती बोर्ड ने अलग-अलग 12 पीएसी वाहिनियों में कड़े सुरक्षा घेरे में दौड़ कराई। दौड़ के लिए लगभग 1.60 लाख अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। सिपाही भर्ती का परिणाम घोषित किए जाने के बाद अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन जारी किए जाने की भी तैयारी है। पुलिस विभाग में लगभग 30 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।
- दौड़ संपन्न, सफल अभ्यर्थियों की जल्द जारी होगी सूची
- लगभग 30 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया होगी शुरू
4520 आरक्षी पदोन्नत पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने 4,520 आरक्षियों को मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत किए जाने के लिए उपयुक्त पाया है। मुख्य आरक्षी के रिक्तों पर पदोन्नति के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति ने 6,657 आरक्षियों के नामों पर विचार किया। बोर्ड ने 4,520 आरक्षियों को मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत किए जाने की संस्तुति की है। डीजीपी मुख्यालय जल्द उनकी पदोन्नति का आदेश जारी करेगा।